चंदौली: धानापुर में निकली तिरंगा यात्रा, शहीदों की याद में गूंजे भारत माता की जय के नारे

Must Read

धानापुर। अगस्त क्रांति के शहीदों की स्मृति में सोमवार को धानापुर ब्लॉक परिसर से शहीद पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में सैकड़ों बाइक सवारों के साथ ब्लॉक कर्मचारी भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ धानापुर ब्लॉक परिसर से हुआ। मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में निकली यात्रा शहीद पार्क पहुंची, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि अगस्त क्रांति का महीना उन वीर योद्धाओं को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि देश को भले ही 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली, लेकिन धानापुर के वीरों ने इससे पांच वर्ष पहले ही वर्ष 1942 में अंग्रेजों को क्षेत्र से खदेड़कर धानापुर को आजाद करा दिया था। तिरंगा यात्रा उन्हीं वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित की गई है।

धानापुर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों ने 16 अगस्त 1942 को धानापुर थाना गेट पर तिरंगा फहराकर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। इस दौरान कई क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

बताया जाता है कि तत्कालीन पूर्व विधायक कामता प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में सेनानी धानापुर थाना गेट पर तिरंगा फहराने पहुंचे थे। तत्कालीन अंग्रेज दरोगा अनवारूल हक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन क्रांतिकारियों ने तिरंगा फहरा दिया। इससे नाराज थाना प्रभारी के आदेश पर गोलियां चलवाई गईं, जिसमें तीन क्रांतिकारी शहीद हो गए और कई अन्य घायल हुए।

इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 16 अगस्त को शहीद पार्क में शहादत दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This