चंदौली: सावन के पहले दिन कांवरियों से गुलजार हुआ नरौली गंगा घाट, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

Must Read

हजारों शिवभक्तों ने गंगा स्नान कर भरा पवित्र जल, विश्वेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

धानापुर। सावन माह के पहले दिन धानापुर क्षेत्र का नरौली गंगा घाट शिवभक्त कांवरियों की आस्था से गुलजार हो उठा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे और पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा निकाली।

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में कांवरियों का एक बड़ा जत्था नरौली गंगा घाट पहुंचा। यहां ‘बोल बम’ और ‘बोल बम का नारा है, बाबा ही सहारा है’ जैसे जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर धानापुर कस्बा स्थित विजय दशमी पोखरा प्रांगण में नवनिर्मित विश्वेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि भगवान शिव के लिए पवित्र जल लेकर चलना अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है। श्रावण मास में भोलेनाथ की आराधना से मन को शांति, आत्मिक बल और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को भी सशक्त बनाती है।

पूरी यात्रा के दौरान शिवभक्त अनुशासन और उत्साह के साथ शिव भजनों एवं जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। विश्वेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। सावन के पहले दिन नरौली गंगा घाट से लेकर मंदिर तक पूरा मार्ग शिवमय वातावरण में डूबा रहा।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This