चंदौली में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 46.72 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Must Read

चंदौली। जिले में अलीनगर थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 46.72 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में 27 जुलाई को यह अभियान चलाया गया। आरपीएफ डीडीयू से मिली सूचना के आधार पर लोको कॉलोनी स्थित लोको ग्राउंड के पास सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद सभी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के रोहतास जिले के निवासी कुन्दन कुमार (19), शैलेन्द्र कुमार सिंह (37), मोहन पासवान (42) तथा जितेन्द्र कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न शराब ठेकों से कम मात्रा में शराब खरीदते थे और बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाकर ट्रेनों के माध्यम से उसे वहां पहुंचाकर अधिक कीमत पर बेचते थे।

पुलिस ने आरोपितों के पास से 46.72 लीटर शराब बरामद की, जिसमें 83 ब्लू लाइम देशी शराब के टेट्रा पैक, 48 ‘8 PM’, 36 ‘आफ्टर डार्क’ तथा 20 ‘रॉयल स्टैग’ अंग्रेजी शराब की बोतलें शामिल हैं।

इस संबंध में थाना अलीनगर में मु.अ.सं. 467/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आगे भी संयुक्त अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई में अलीनगर पुलिस के साथ आरपीएफ डीडीयू की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This