Home उत्तरप्रदेश मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक

0
9

चंदौली। आगामी 01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्णकालिक सचिव श्रीमती निकिता गौड़ ने की।बैठक में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पंचायती राज, बैंक सहायता एवं ऋण योजनाएं तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभागों में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को चिन्हित कर मेगा शिविर का हिस्सा बनाया जाए।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण, निर्धन वर्ग के लिए बीमा योजनाएं और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को विधिक साक्षरता कार्यक्रम में शामिल करते हुए उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here