चंदौली: कम्हरिया गांव में जर्जर गली और दूषित पानी से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को सौंपा पत्रक

Must Read

नियामताबाद। विकासखंड नियामताबाद के ग्राम कम्हरिया (हसनपुर) के ग्रामीणों ने मंगलवार को मुगलसराय तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने गांव की जर्जर गली, जल निकासी और कुएं के दूषित पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि रामकुंवर बिंद के घर से घासी बिंद के घर तक जाने वाली गली करीब 20 वर्षों से जर्जर और क्षतिग्रस्त है। बारिश के दिनों में गली में जलभराव हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी आसपास फैलने के साथ कुएं में भी पहुंच जाता है। इससे कुएं का पानी दूषित हो गया है और ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार जर्जर गली और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। गली में हादसे की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This