तालाब में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Must Read

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रोहणा में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कैमूर, बिहार निवासी अमित कुमार बिंद के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित रक्षाबंधन के पर्व पर अपने ननिहाल आया हुआ था।परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अंकित प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब के किनारे गया था। बताया गया कि तालाब की एक ओर बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण वह पानी छूने के लिए किनारे पहुंचा। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।काफी देर तक अंकित के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों और परिजनों के प्रयास के बाद देर शाम उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब की ओर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवाल कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This