चहनियां। कांवर गांव स्थित अति प्राचीन सिद्धपीठ महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर के कायाकल्प की प्रक्रिया शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हुई। पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 92 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने मंदिर परिसर में आधारशिला रखकर भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के सुंदरीकरण और कायाकल्प के लिए विशेष योजनाएं संचालित कर रहा है। इसके तहत प्राचीन मंदिरों, कुंडों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

परियोजना के तहत महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हाल, प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साइनेज, यात्री बेंच, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट और प्रवेश द्वार समेत कई विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर का स्वरूप भी भव्य एवं आकर्षक होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रशासक ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि गृजेश सिंह, राहुल मिश्रा, लोकनाथ महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, गोपाल गुप्ता, प्रभु नारायण सिंह लल्ला, संजय पांडेय, मुकेश साहनी, रामदयाल साहनी, ज्ञान सिंह, कमलेश पाल, सतेन्द्र सिंह बब्बू, बनवारी पांडेय, रामलाल राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

