चंदौली: अलीनगर में शराब के नशे में युवक ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने बचाई जान

Must Read

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात शराब के नशे में एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त अभियान चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

घटना बरहुली स्थित अहीरा बाबा मंदिर के पास रात करीब 11:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक शराब के नशे में कुएं में कूद गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत में युवक बाहर आने को तैयार नहीं हुआ।

मामले की जानकारी मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने तत्काल लौड़ा चौकी प्रभारी आशुतोष गुप्ता और फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई और आवश्यक कार्रवाई की गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर बचाव अभियान चलाए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This