चंदौली। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले के कक्षा 9 से 12 तक के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया।जिले के 4,598 विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल ₹113.97 लाख की धनराशि भेजी गई। इसमें OBC के 2,631, SC के 1,155, अल्पसंख्यक वर्ग के 492 और सामान्य वर्ग के 320 विद्यार्थी शामिल हैं।कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान सीडीओ आर. जगत साई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



