Home उत्तरप्रदेश मानदेय न मिलने से नाराज पैक्स कर्मी 22 सितंबर को करेंगे लखनऊ...

मानदेय न मिलने से नाराज पैक्स कर्मी 22 सितंबर को करेंगे लखनऊ में प्रदर्शन

0
18

आजमगढ़। लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने से परेशान पैक्स कर्मचारियों ने आंदोलन का फैसला लिया है। पैक्स सचिव कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ शाखा के कर्मचारी 22 सितंबर को लखनऊ स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।संगठन की ओर से सहकारिता विभाग और जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को आंदोलन की लिखित सूचना दी गई है। संगठन के अनुसार 21 से 23 सितंबर तक आजमगढ़ जिले की बी-पैक्स समितियों का कामकाज प्रभावित हो सकता है, क्योंकि कर्मचारी लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे।जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने सभी पैक्स सचिवों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।संगठन के अनुसार 22 सितंबर को लखनऊ में होने वाली बैठक के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here