एसपी आकाश पटेल ने चकिया थाने का किया औचक निरीक्षण

Must Read

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को थाना चकिया का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मेस, हवालात, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार और मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा।एसपी ने थाने के विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। मालखाने में लंबित मामलों से संबंधित संपत्तियों के निस्तारण तथा शस्त्रों और दंगारोधी उपकरणों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।मिशन शक्ति केंद्र पर महिला शिकायतों की स्थिति और कार्रवाई की जानकारी लेते हुए पीड़ितों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने, अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करने को कहा।एसपी ने यक्ष ऐप के माध्यम से डिजिटल बीट पुलिसिंग का डेटा नियमित रूप से अपडेट करने तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

Latest News

पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

चंदौली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मंगलवार को पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके...

More Articles Like This