पीडीए चौपाल में सपा का 2027 मिशन, डॉ. रमेश चंद्र बिंद पर फिर जताया भरोसा

Must Read

नियामताबाद, चंदौली। समाजवादी पार्टी की ओर से नियामताबाद क्षेत्र में पीडीए जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पीडीए समाज को एकजुट करने पर जोर दिया गया।भदोही के पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने भी महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि पीडीए समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं की आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।वहीं कल्लू पहलवान ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। चौपाल में 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा किया गया।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This