वायरल वीडियो-ऑडियो का संज्ञान, मुगलसराय प्रभारी व मुख्य आरक्षी निलंबित

Must Read

चंदौली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। मुगलसराय थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह और चकरघट्टा थाने के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र प्रताप यादव को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।मुगलसराय थाना प्रभारी पर वायरल वीडियो में अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए गए थे। वहीं, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र प्रताप यादव पर विद्युत विभाग के जेई से फोन पर कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप है। दोनों मामलों में प्राथमिक जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।एसपी आकाश पटेल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This