चन्दौली: जिले के सभी थानों में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, 49 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण

Must Read

चन्दौली। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों की जांच व निस्तारण पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान हो सके।

थाना स्तर, आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि संबंधी प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। दोनों पक्षों को सूचित कर पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी तथा निस्तारण के बाद रिपोर्ट तैयार कर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे।

समाधान दिवस के आंकड़े

  • कुल प्राप्त प्रार्थना पत्र: 49
    • राजस्व संबंधी: 42
    • पुलिस संबंधी: 7
  • कुल निस्तारित प्रार्थना पत्र: 4
    • राजस्व: 2
    • पुलिस: 2
  • शेष निस्तारणाधीन प्रार्थना पत्र: 45
    • राजस्व: 40
    • पुलिस: 5

शेष मामलों का निस्तारण पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन करते हुए किया जाएगा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गंभीरता और निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This