चंदौली: जवानों के लिए 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भेजीं राखियां

Must Read

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। रक्षाबंधन पर्व से पहले भारतीय डाक विभाग की ओर से शनिवार को विशेष राखी डाक अभियान चलाया गया। अलीनगर स्थित किंग पार्थ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए राखियां और शुभकामना संदेश भेजे।

अभियान के तहत डाक विभाग ने विद्यार्थियों को विशेष राखी लिफाफे उपलब्ध कराए। इनमें छात्रों ने राखियां और शुभकामना संदेश रखकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भारतीय सेना, सीआरपीएफ, आरपीएफ, बीएसएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के लिए भेजे। विद्यार्थियों ने जवानों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षित रहने की कामना की।

डाक विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था। स्कूल के डीन डॉ. आरपी सिंह ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को देश और सुरक्षा बलों के प्रति जिम्मेदारी व सम्मान का भाव सिखाते हैं। उन्होंने डाक विभाग का आभार जताते हुए विद्यार्थियों को सेना, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों के योगदान के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में चंदौली के प्रवर अधीक्षक डाकघर पूर्वी मंडल वाराणसी जय प्रकाश और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी ने भारतीय डाक विभाग का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय की ओर से वाइस प्रिंसिपल पूर्णिमा श्रीवास्तव के साथ आयुषी सिंह, धरम शर्मा, रूपाली गुप्ता, पूजा यादव, मोहम्मद आरिफ, ऋषभ शॉपर, प्रीति सिंह, विनोद यादव और आँचल शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए डाक विभाग का आभार जताया।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This