चंदौली: कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आए चार लोग, तीन की मौत

Must Read

चंदौली/दिनांक 22 अगस्त 2026। शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बंद कुएं में समरसेबल पंप निकालने के लिए उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक व्यक्ति का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This