पीडीडीयू नगर। प्रकाश नॉर्थ भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बिहार-गया से पहुंचे वरिष्ठ अखबार वितरकों के दल का अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान वितरक नेता विमलेश कुमार और ध्रुव राज पंडित ने कहा कि अखबार वितरकों के हित और कल्याण के लिए सभी वितरकों का संगठित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता के माध्यम से ही सरकार के सामने अपनी ताकत और समस्याओं को मजबूती से रखा जा सकता है। तभी अखबार वितरकों के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।
वितरकों ने अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीरामचंद्र जी के दरबार में हाजिरी लगाई और अखबार वितरकों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, विमलेश कुमार, ध्रुव राज पंडित, रितेश कुमार, रंजीत कुमार, सनी कुमार, रमेश पंडित, नवल पंडित और बृजेश प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

