चंदौली: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में किशोरियों ने दिखाई प्रतिभा

Must Read

चंदौली। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सकलडीहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरठी में ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग और अमर ज्योति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 85 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में कविता लेखन, भाषण, देशभक्ति गीत और चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। किशोरियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें अपनी बात खुलकर रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिला।

इस दौरान बालिका शिक्षा, बाल अधिकार, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति किशोरियों को जागरूक किया गया। उन्हें शिक्षा को सशक्तिकरण का आधार बनाकर अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली किशोरियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश पहुंचाने के साथ किशोरियों को शिक्षा, समान अवसर और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की रागिनी सिंह, जिला चाइल्डलाइन सुपरवाइजर संध्या यादव, जिला जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा, शिल्पा चौरसिया, अमर ज्योति के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, आकाश मौर्या, संभा यादव, काजल सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This