चंदौली में 25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुंबई से लौटकर वकील से मिलने जा रहा था आरोपी

Must Read

चहनियां। गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त राहुल यादव को बलुआ थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी नादी गांव, थाना बलुआ, जनपद चंदौली का निवासी बताया गया है।

बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गो-तस्करी के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त राहुल यादव वहां से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, राहुल यादव थाना बलुआ में दर्ज मु0अ0सं0 62/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में वांछित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 मार्च 2026 को वह अपने साथी सादिक अंसारी और सार्जन शाह के साथ पिकअप में गोवंश लादकर वध के लिए बिहार जा रहा था। पिकअप वह स्वयं चला रहा था।

आरोपी के मुताबिक, सरौली के पास बलुआ पुलिस ने वाहन को रोक लिया और उसके दोनों साथियों को पकड़ लिया, जबकि वह गेहूं के खेत में भागकर फरार हो गया था। घटना के बाद वह मुंबई चला गया था और हाल ही में वापस लौटा था। रविवार को वह अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलुआ थाने में दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2026 का गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मामला तथा वर्ष 2025 का भी इसी तरह का मुकदमा शामिल है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल रमेश यादव, रिजर्व कांस्टेबल संदीप कुमार गौतम और रिजर्व कांस्टेबल राहुल चक्रवर्ती शामिल रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This