चंदौली : गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, 45 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Must Read

चहनियां (चंदौली)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को चहनियां स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय सभागार में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवयुगल वैदिक मंत्रोच्चार और गीत-संगीत के बीच अग्निकुंड को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन में बंध गए।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण-पत्र और आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सात फेरों के साथ लिया गया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह कराकर उनके परिवारों का आर्थिक बोझ कम कर रही है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को सरकारी उपहार के साथ 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने नए जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें।

विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बेटियों के विवाह का खर्च कम हुआ है और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र परिवारों को लाभ दिया जा रहा है।

खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। समारोह में वर-वधू पक्ष से आए मेहमानों के लिए नाश्ता और भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर मां खंडवारी महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एड. योगेंद्र मिश्रा, बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, कमलेश यादव, आशुतोष सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, अतुल यादव, प्रेमचंद कन्नौजिया, वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक दीनानाथ यादव ने किया।

फोटो कैप्शन: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण-पत्र एवं आशीर्वाद प्रदान करते मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह एवं अन्य अधिकारी।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This