चंदौली: डीडीयू मंडल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 रेलकर्मियों व परिजनों ने उठाया लाभ

Must Read

पूर्वांचल नेत्रालय के विशेषज्ञों ने आधुनिक उपकरणों से की जांच, डीआरएम उदय सिंह मीना ने किया निरीक्षण

चंदौली, 29 जुलाई 2026।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल द्वारा रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य और कल्याण के उद्देश्य से बुधवार को मंडल मुख्यालय स्थित बाकले अधिकारी क्लब में निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पूर्वांचल नेत्रालय एवं रेटीना केयर सेंटर, वाराणसी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें करीब 300 रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने नेत्र परीक्षण कराकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया।

महिला कल्याण संगठन की पहल पर आयोजित शिविर में पूर्वांचल नेत्रालय के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय एवं निदेशक बृजेश पांडेय के नेतृत्व में चिकित्सकों और पैरामेडिकल टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की जांच की। इस दौरान दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा की प्रारंभिक स्क्रीनिंग, चश्मे के पावर की जांच सहित अन्य नेत्र संबंधी परीक्षण किए गए। जरूरतमंदों को चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क आई ड्रॉप तथा आगे के उपचार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

शिविर का निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने किया। उन्होंने स्वयं भी नेत्र परीक्षण कराया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों से नेत्र स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों से नियमित नेत्र परीक्षण कराने और ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, डीडीयू मंडल की अध्यक्षा चित्रा सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याओं ने भी भाग लिया और अपना नेत्र परीक्षण कराया। इसके अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक सूरज कुमार, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता नितिन कुमार सहित मंडल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

रेल प्रशासन ने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग और लंबे समय तक स्क्रीन पर कार्य करने के कारण नियमित नेत्र परीक्षण की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। ऐसे निःशुल्क शिविरों के माध्यम से नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This